51 जोडि़यों ने रचाई शादी

Published at :26 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
51 जोडि़यों ने रचाई शादी

धरती पर सबसे बड़ा पुण्य का काम है कन्यादान : रणधीर सिंहपूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, पूर्व उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह रहे मौजूदफोटो : 26 जाम 19,20नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा स्थानीय गांधी मैदान में नव किरण संस्था द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने किया. मौके पर […]

विज्ञापन

धरती पर सबसे बड़ा पुण्य का काम है कन्यादान : रणधीर सिंहपूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, पूर्व उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह रहे मौजूदफोटो : 26 जाम 19,20नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा स्थानीय गांधी मैदान में नव किरण संस्था द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने किया. मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, पूर्व उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में 51 जोडि़यों का धार्मिक रीति रिवाज के साथ विवाह करवाया गया. संस्था की यह दूसरी पहल थी. मौके पर कृृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि नव किरण संस्था द्वारा 51 कन्याओं का विवाह कराना सराहनीय काम है. संस्था के सभी लोगों को इस काम के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही संस्था के महासचिव तरुण गुप्ता को बधाई दी. वहीं उन्होंने कहा कि धरती पर सबसे बड़ा पुण्य का काम है कन्यादान करना. कहा सौभाग्यशाली हम सभी हैं जो एक साथ इतनी कन्याओं का विवाह कराने व देखने का मौका मिला है. मौके पर संस्था के महासचिव तरुण गुप्ता ने कहा कि इस सामूहिक विभाग का कार्यक्रम इस लिये करवाया जा रहा है कि ताकि समाज में जो दहेज प्रथा है उस पर अंकुश लगाया जा सके. लोग बेटी को बोझ समझ कर गर्भपात करवा देते हैं. जो कहीं से उचित नहीं है. वहीं उन्होंने युवाओं को दहेज प्रथा का विरोध करने की पहल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola