मिहिजाम पुलिस पानागढ़ से लौटी खाली हाथ

Published at :24 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मिहिजाम पुलिस पानागढ़ से लौटी खाली हाथ

प्रतिनिधि, मिहिजाम बोलेरो वाहन के मामले में जांच पड़ताल करने पानागढ़ गयी मिहिजाम पुलिस बैरंग लौट आयी है. पुलिस को वहां कुछ भी हाथ नहीं लगा है. हालांकि पुलिस ने छानबीन में स्थानीय स्तर पर कई लोगों से पूछताछ की है व स्थानीय एजेंटों की भूमिका भी खंगाली है. पुलिस का मानना है कि इस […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम बोलेरो वाहन के मामले में जांच पड़ताल करने पानागढ़ गयी मिहिजाम पुलिस बैरंग लौट आयी है. पुलिस को वहां कुछ भी हाथ नहीं लगा है. हालांकि पुलिस ने छानबीन में स्थानीय स्तर पर कई लोगों से पूछताछ की है व स्थानीय एजेंटों की भूमिका भी खंगाली है. पुलिस का मानना है कि इस कांड के उद्भेदन से कई अहम अन्य मामले भी सामने आयेंगे. जिसके बारे में लोग अभी तक अनजान हैं. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के बादोलीगढ़ निवासी वाहन मालिक ममता मुर्मू पति रवि मुर्मू ने थाने में वाहन लेकर भागने का मामला दर्ज कराया था. जिसमेंपश्चिम बंगाल के पानागढ़ निवासी व पुराने वाहनों की खरीद फरोख्त करने वाले प्रमोद साव, राजेश गुप्ता पिता मनबोध गुप्ता के अलावा अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था.चोर बाजार बदल रहा वाहनों का हुलियाबताया जा रहा है कि वाहन लूट की योजना में स्थानीय कई गिरोहों का हाथ रहता है. पुलिस इन गिरोहों का पता लगा रही है. बताया यह भी जा रहा है कि आसनसोल, धनबाद, कुल्टी, नियामतपुर, पानागढ़ आदि जगहोें पर कई ऐसे चोर बाजार हैं. जहां किसी भी तरह के वाहनों का हुलिया बदल कर दूसरे ग्राहकों को औने पौने दामों पर बेच दिया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola