महिला कोषांग में दो मामले निबटाये गये

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाजामताड़ा महिला थाना में महिला कोषांक की बैठक रविवार को आयोजित की गयी. जिसमें कुल पांच मामला आये थे. जिसमें से दो मामलों का निष्पादन किया गया. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा ने की. वहीं जामताड़ा थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी का मामला था कि वो लोग दो वर्ष से […]
नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाजामताड़ा महिला थाना में महिला कोषांक की बैठक रविवार को आयोजित की गयी. जिसमें कुल पांच मामला आये थे. जिसमें से दो मामलों का निष्पादन किया गया. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा ने की. वहीं जामताड़ा थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी का मामला था कि वो लोग दो वर्ष से अलग रह रहे थे. जिसे बैठक में सुलह करवाया गया और दोनों एक साथ रहने का वादा किया. क्या था मामला ललिता टुडू ने अपने पति अशोक मरांडी पर मामला दर्ज करवाया था कि वो गाली गलौज और मारपीट करता है. वहीं मिहिजाम की रहने वाली शीला देवी ने अपने तीन बेटे पर आरोप लगाया था कि वो उसे गुजर बसर की राशि नहीं देता है. कोषांक की बैठक में तीनों बेटो ने स्वीकार किया की वो अपनी मां को गुजर बसर के लिये पैसा देगा. मौके पर थाना प्रभारी मिरा पाल, अधिवक्ता मुक्ता मंडल, बबीता झा, सलोनी हेंब्रम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










