चिरेका कर्मी का रुपया से भरा बैग चोरों ने उडाया

Published at :19 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
चिरेका कर्मी का रुपया से भरा बैग चोरों ने उडाया

प्रतिनिधि, मिहिजामफल की दुकान पर जूस पीने के लिए रुके चिरेका कर्मी का बैग उचक्कों ने रविवार को दिनदहाड़े उड़ा लिया. पीडि़त चिरेका कर्मी ने बताया कि बैग में चालीस हजार रुपये थे. वे गाड़ी में बैग रख कर जूस पी रहे थे. जब पीछे मुड़े तो देखा बैग गायब है. तिग्गा ने इसकी जानकारी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजामफल की दुकान पर जूस पीने के लिए रुके चिरेका कर्मी का बैग उचक्कों ने रविवार को दिनदहाड़े उड़ा लिया. पीडि़त चिरेका कर्मी ने बताया कि बैग में चालीस हजार रुपये थे. वे गाड़ी में बैग रख कर जूस पी रहे थे. जब पीछे मुड़े तो देखा बैग गायब है. तिग्गा ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. उसी समय पास से ही एसआई विद्यानंद चौधरी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पीडि़त चिरेका कर्मी लोरेंस तिग्गा ने बताया कि वे रविवार को एसबीआइ की मिहिजाम शाखा से 40 हजार रुपये बैग में लेकर अपनी मोटरसाइकिल से निकले. रास्ते में ही जूस पीने के लिए रुके. इसके बाद मुड़ कर देखा तो बैग गायब था. बैग में रुपयों के अलावा बैंक पासबुक और कई जरूरी कागजात थे. तिग्गा रांची में अपना मकान बनवा रहे हैं, मकान बनवाने के लिए रुपये निकाले थे. पुलिस ने बताया कि तिग्गा के बयान की जांच की जा रही है इसके बाद मामला दर्ज किया जायेगा. घटना से यह बात भी साफ हो रही है कि बैंक के आस-पास घात लगाए अपराधी घूम रहे हैं. लोगों ने ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. साथ अनावश्यक बैंक या रेलवे स्टेशनों के पास संदिग्ध लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है. गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना दो दिन पूर्व भी हो चुकी है. चित्तरंजन थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक लाख रुपये थैले में भर कर निकले सेवानिवृत चिरेका कर्मी से भी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने रुपये छीन लिए और फरार हो गये. अभी तक पुलिस ने रुपयों का पता नहीं लगा पाई है और न ही अपराधियों का.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola