ओके..... सीआरपी ने की बैठक

Published at :18 Apr 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके..... सीआरपी ने की बैठक

फोटो : 18 जाम 25 बैठक करते बीइइओ नाला . प्रखंड संसाधन केंद्र नाला में विद्यालय चलें चलायें अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी सीआरपी के साथ बैठक की गयी. बैठक में बीइइओ मर्शीला सोरेन तथा गेडिया अंचल के बीइइओ कैलाश मरांडी दोनों उपस्थित थे. बैठक के दौरान 16 अपै्रल से आज तक किये […]

विज्ञापन

फोटो : 18 जाम 25 बैठक करते बीइइओ नाला . प्रखंड संसाधन केंद्र नाला में विद्यालय चलें चलायें अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी सीआरपी के साथ बैठक की गयी. बैठक में बीइइओ मर्शीला सोरेन तथा गेडिया अंचल के बीइइओ कैलाश मरांडी दोनों उपस्थित थे. बैठक के दौरान 16 अपै्रल से आज तक किये गये विद्यालय स्तर पर हर गतिविधि की समीक्षा की गयी. इस क्रम में विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत हर विद्यालय में प्रभात फेरी, साफ-सफाई, रंग-रोगन, दीवाल लेखन व नारा लिखने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि 24 तथा 25 अपै्रल को विशेष नामांकन के तहत ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन करें. 17 अपै्रल से 30 अपै्रल तक जिला एवं राज्य स्तरीय अनुश्रवण टीम क्षेत्र का दौरा करेंगे. बीइइओ ने कहा कि प्रखंड में भी प्रखंड स्तरीय मॉनीटरिंग टीम का गठन किया जायेगा. जो प्रत्येक विद्यालय का अनुश्रवण करेंगे. कहा कि बाल संसद की बैठक में नवनामांकित, पुनर्नामांकित बच्चों का विद्यालय में स्वागत समारोह के कार्यक्रम की तैयारी की जायेगी. उन्होंने कहा कि 20 अपै्रल को विद्यालय में अनामांकित व छिजीत बच्चो से संपर्क किया जायेगा. मौके पर बीआरपी सुनील कुमार मंडल, नित्यानंद गोरांय, लक्ष्मण चंद्र माजी, रीता चंद्रा, राय बिहारी झा, समीर महतो, कृष्ण चंद्र महतो, समर लायक, साधन राणा, दीनुनाथ मंडल, तारक साधु सहित अन्य सीआरपी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola