निशिकांत व सत्यानंद न्यायालय में पेश हुए

Published at :18 Apr 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
निशिकांत व सत्यानंद न्यायालय में पेश हुए

कोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ावर्ष 2009 के चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में शनिवार को सूर्यमणि त्रिपाठी के न्यायालय में गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, सुबे के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा व भाजपा नेता सुबल सिंह पेश हुए. न्यायिक दंडाधिकारी ने इनपर लगे दोनों संज्ञान को पढ़कर सुनाया. सभी अभियुक्तों ने अपने ऊपर लगे आरोपों […]

विज्ञापन

कोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ावर्ष 2009 के चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में शनिवार को सूर्यमणि त्रिपाठी के न्यायालय में गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, सुबे के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा व भाजपा नेता सुबल सिंह पेश हुए. न्यायिक दंडाधिकारी ने इनपर लगे दोनों संज्ञान को पढ़कर सुनाया. सभी अभियुक्तों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया. मामले की अगली सुनवाई 12 मई को रखी गयी है. इसकी जानकारी एपीपी श्री पांडेय ने दी. छह साल से लंबित मुकदमे में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 12 गवाहों को न्यायालय में पेश कर गवाही दिलवायी गयी है. न्यायालय में उपस्थिति के समय भाजपा के कई नेता वीरेंद्र मंडल, सनतन मिश्रा, महावीर सरावगी सहित अन्य मौजूद थे……………………………………..फोटो: 18 जाम 28न्यायालय से बाहर आते सत्यानंद झा और निशिकांत दूबे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola