झारखंड राज्य सरस्वती वाहिनी रसोइया व संयोजिका का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Published at :18 Apr 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड राज्य सरस्वती वाहिनी रसोइया व संयोजिका का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

फोटो : 18 जाम 27 धरना देती रसोईया संयोजिकाप्रतिनिधि, जामताड़ा जिले के सभी विद्यालयों में कार्यरत रसोइया व संयोजिका की समस्याओं को लेकर 14 सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड राज्य सरस्वती वाहिनी ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष मुख्य संरक्षक अरुण मंडल के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना को संबोधित […]

विज्ञापन

फोटो : 18 जाम 27 धरना देती रसोईया संयोजिकाप्रतिनिधि, जामताड़ा जिले के सभी विद्यालयों में कार्यरत रसोइया व संयोजिका की समस्याओं को लेकर 14 सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड राज्य सरस्वती वाहिनी ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष मुख्य संरक्षक अरुण मंडल के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि धरना के माध्यम से माननीय राज्यपाल एवं झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं कि रसोइयों को प्रतिदिन कार्य के एवज में पारिश्रमिक मात्र 40 रुपया मिलता है. जो न्यूनतम मजदूरी के एक चौथाई के लगभग है. न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी देना कानूनन जुर्म है. न्यूनतम मजदूरी दिलाना सरकार का फर्ज और दायित्व है. वहीं 14 सूत्री मांग पत्र को अनुमंडल पदाधिकारी के मार्फत माननीय राज्यपाल को सौंपा. मौके पर मरजीना बीबी, चंदना देवी, लखी देवी, मालती देवी, मैना देवी, बेबिता मुर्मू, लीलमुनी हेंब्रम, उषा देवी, तृप्ति दास, कपनी बाउरी आदि मौजूद थीं. क्या है मांगेंरसोइया को चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी घोषित कर मिले सारी सुविधाएंबीमा की सुविधा दी जायतत्काल रसोइया को मानदेय बढ़ा कर 9000 रुपये दी जाय सभी को चिकित्सा भत्ता एवं पोशाक मिले सभी को पंेशन की सुविधा दी जाय समान काम का समान वेतन दिया जाय आदि

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola