कंटेनरों से तेल रिसता रहा, तमाशबीन रही रेलवे

Published at :17 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
कंटेनरों से तेल रिसता रहा, तमाशबीन रही रेलवे

प्रतिनिधि, मिहिजामचितरंजन रेलवे स्टेशन पर रुकी पेट्रोल की कंटेनर से तेल का रिसाव हो रहा था लेकिन रेलवे प्रशासन को इसकी तनिक भी फिकर नहीं थी. जबकि कंटेनरों के रुकते ही जब आम लोगों को इसकी भनक लगी तो वे बोतल, बाल्टी, लोटा जो मिला लेकर पहुंच गये और कंटेनर के नीचे लगा दिया और […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजामचितरंजन रेलवे स्टेशन पर रुकी पेट्रोल की कंटेनर से तेल का रिसाव हो रहा था लेकिन रेलवे प्रशासन को इसकी तनिक भी फिकर नहीं थी. जबकि कंटेनरों के रुकते ही जब आम लोगों को इसकी भनक लगी तो वे बोतल, बाल्टी, लोटा जो मिला लेकर पहुंच गये और कंटेनर के नीचे लगा दिया और पेट्रोल लेने लगे. यहां पर करीब 50 कंटेनर थे. लगभग सभी से पेट्रोल का रिसाव हो रहा था, तनिक भी चिंगारी यदि होती तो इन कंटेनरों में इतना पेट्रोल था जिससे पूरा इलाका तबाह हो सकता था. लेकिन तेल रिसाव की बात को रेलवे प्रशासन सहित सबने बड़े हल्के से लिया. मानो कुछ हुआ ही नहीं. यह कंटेनर बिहार के बरौनी से रांची के नामकुम जा रही थी. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से दिन के 12 बजे रवाना हो गयी. चितरंजन स्टेशन पर यह आधे घंटे रुकी थी.———————-फोटो : 17 जाम 08 लाल घेरे में मालगाड़ी से रिस रहे तेल के नीचे लगी बाल्टी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola