बीडीओ ने सीआरपी के साथ की बैठक

नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रामनारायण सिंह ने विभिन्न संकुलों में कार्यरत सीआरपी के साथ बैठक की. इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी देते हुए कई प्रकार के दायित्वों का कार्यभार सीआरपी को सौंपा गया. बताया गया कि राशन कार्ड का सर्वेक्षण एवं सत्यापन कार्य कर रहे बीएलओ के कार्यों का अपने अपने […]
नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रामनारायण सिंह ने विभिन्न संकुलों में कार्यरत सीआरपी के साथ बैठक की. इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी देते हुए कई प्रकार के दायित्वों का कार्यभार सीआरपी को सौंपा गया. बताया गया कि राशन कार्ड का सर्वेक्षण एवं सत्यापन कार्य कर रहे बीएलओ के कार्यों का अपने अपने संकुल क्षेत्रों के बीएलओ का अनुश्रवण करें एवं उनके द्वारा सौंपी जाने वाली रिपोर्ट अपने अनुश्रवण में शामिल करें. कई अहम बातों की जानकारी भी बैठक के दौरान दी गयी. साथ ही साथ संबंधित क्षेत्र के डीलरों का नाम एवं अनुज्ञप्ति संख्या की जांच करें. मौके पर सीआरपी राघवेन्द्र नारायण सिंह, प्रताप गुप्ता, ललन कुमार, सोहन कुमार, संतोष यादव, नसीतुर रब समेत सभी संकुलों के सीआरपी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










