ओके....लीड:::: उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने किया कुंडहित का दौरा

Published at :17 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....लीड::::  उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने किया कुंडहित का दौरा

फोटो : 17 जाम 10 – वनाधिकार के तहत लाभुकों को मिलेगा पट्टा.- फतेहपुर प्रखंड में कुल 126 लाभुकों का होगा सर्वे- 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देशप्रतिनिधि, कुंडहितउपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कुंडहित का दौरा कर वनाधिकार अधिनियम के तहत लाभुकों के सर्वे कर 24 घंटों के अंदर रिपोर्ट देने को […]

विज्ञापन

फोटो : 17 जाम 10 – वनाधिकार के तहत लाभुकों को मिलेगा पट्टा.- फतेहपुर प्रखंड में कुल 126 लाभुकों का होगा सर्वे- 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देशप्रतिनिधि, कुंडहितउपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कुंडहित का दौरा कर वनाधिकार अधिनियम के तहत लाभुकों के सर्वे कर 24 घंटों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा. कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. इसके लिए जिला को रिपोर्ट देने को कहा. फतेहपुर प्रखंड में कुल 126 लाभुक है जिनका सर्वे करने को कहा गया. वैसे लोगों को वनाधिकार के तहत पट्टा देने को कहा जिनके पास भूमि नहीं है और दिसबंर 2005 से निवास कर रहे हैं. कहा कि कुंडहित में एक भी नहीं है सिर्फ फतेहपुर प्रखंड में 126 लाभुक है तथा नाला में एक है. उपायुक्त ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पब्लिक किसी भी अनियमितता को लेकर सीधे उपायुक्त से संपर्क करें ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सके. उपायुक्त ने कहा कि जल छाजन भूमि सरंक्षण, लघु सिंचाई सहित कुछ ऐसे विभाग है, जिनको प्रखंड से ज्यादा आवंटन केंद्र से प्राप्त होता है. लेकिन इनके कार्य गुप चुप तरीके से होते है, जिनपर नजर रखी जायेगी. मौके पर डीएफओ राजीव कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता, नाला अंचलाधिकारी बंदना भारती, फतेहपुर बीडीओ श्रीमान मरांडी, कुंडहित बन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सुख नंदन कुमार सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकरी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola