गैस वितरण को लेकर उपभोक्ताओं में फूटा आक्रोश

Published at :17 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
गैस वितरण को लेकर उपभोक्ताओं में फूटा आक्रोश

जामताड़ा : गैस नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने लगभग आधा घंटे तक जम कर बवाल काटा और नारायणपुर-गिरिडीह पथ को जाम कर दिया. हंगामा मचाने के बाद सिलिंडर को गैस वितरक द्वारा जमा लिया गया. जिसके बाद उपभोक्ता शांत हुए. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गैस वितरक द्वारा उपभोक्ताओं को बताया […]

विज्ञापन

जामताड़ा : गैस नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने लगभग आधा घंटे तक जम कर बवाल काटा और नारायणपुर-गिरिडीह पथ को जाम कर दिया. हंगामा मचाने के बाद सिलिंडर को गैस वितरक द्वारा जमा लिया गया. जिसके बाद उपभोक्ता शांत हुए. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गैस वितरक द्वारा उपभोक्ताओं को बताया गया कि गैस का वितरण किया जायेगा. जिसके बाद सैंकड़ों उपभोक्ता गैस लेने बुधुडीह स्थित गैस गोदाम पहुंचे. जब काफी देर तक उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिला तो वे खाली गैस सिलिंडर जमा करने की बात कहने लगे.

मगर सिलिंडर जमा नहीं करने को लेकर उपभोक्ताओं और कर्मियों में कहासुनी हो गयी. जिसके बाद उपभोक्ताओं ने आक्रोशित होकर खूब बवाल काटा और नारायणपुर-गिरिडीह मार्ग को जाम कर दिया. मार्ग को जाम कर देने से सड़क के दोनों ओर गाडि़यों को लंबी कतार लग गयी और आने-जाने वालों को परेशानी हुई. मामले की गंभीरता को समझते हुए कर्मियों ने सिलिंडर जमा कर लिया तब जाकर मामला शांत हुआ. क्या कहते हैं गैस वितरक गैस वितरक संजय पाहन ने कहा कि ट्रक समय पर नहीं आने के कारण वितरण में विलंब हुआ है. गैस आते ही वितरण कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola