इंडिका कार दुर्घटनाग्रस्त, एक गंभीर रूप से घायल

Published at :17 Apr 2015 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
इंडिका कार दुर्घटनाग्रस्त, एक गंभीर रूप से घायल

काठीकुंड : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित पिपरा मोड़ के समीप इंडिका कार के अनियंत्रित हो जाने से वाहन पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. चारपहिया वाहन में एक पांच वर्षीय बच्ची समेत कुल 6 लोग सवार थे. सभी पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा से सटे दुर्गापुर गांव के निवासी हैं. वे लोग […]

विज्ञापन

काठीकुंड : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित पिपरा मोड़ के समीप इंडिका कार के अनियंत्रित हो जाने से वाहन पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. चारपहिया वाहन में एक पांच वर्षीय बच्ची समेत कुल 6 लोग सवार थे. सभी पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा से सटे दुर्गापुर गांव के निवासी हैं.

वे लोग शादी में शामिल होने के लिए रामगढ़ जा रहे थे. जाने के क्रम में मधुबन से ठीक पहले पिपरा मोड़ के पास संतुलन खोने से यह हादसा हुआ. घटना इतनी भयावह थी कि जिस दिशा से वाहन आ रही थी पुन: उसी दिशा की ओर मुड़ गयी.

वाहन में सवार छोटी बच्ची पूजा हांसदा को चेहरे पर हल्की चोट व तीन अन्य लोगों को आंशिक चोटें आयी. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक सहरू उरांव ने दल-बल के साथ पहुंच घायलों को नयाडीह स्थित रिंची अस्पताल पहुंचाया. बबलू गुप्ता को हादसे में गंभीर चोट आयी है. चिकित्सकों के अनुसार उसके दोनों हाथ टूट गया है और सिर व छाती में भी चोट लगी है.

प्राथमिक इलाज के बाद बबलू को बाहर रेफर कर दिया गया. जकारूस हांसदा व राहुल राय भी जख्मी है, जिनका इलाज रिंची में ही चल रहा है. इंडिका कार जेएच 16बी 3653 को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. घटना में वाहन बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. इंडिका वाहन का ड्राईवर मौके से भागने में सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola