खराब चापानलों की मरम्मत करायेगा प्रशासन

Published at :16 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
खराब चापानलों की मरम्मत करायेगा प्रशासन

प्रतिनिधि, जामताड़ाजामताड़ा प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक उप प्रमुख मुबारक हुसैन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार उपस्थित थे. मौके पर पंचायत समिति के सदस्यों ने वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या पेयजल पर मामला उठाया. मौके पर बीडीओ ने विभागीय पदाधिकारी को […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ाजामताड़ा प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक उप प्रमुख मुबारक हुसैन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार उपस्थित थे. मौके पर पंचायत समिति के सदस्यों ने वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या पेयजल पर मामला उठाया. मौके पर बीडीओ ने विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 40 से 50 घरों के बीच ग्राम सभा आयोजित कर लाभुकों का चयन करें. साथ ही दो चापानल का प्रस्ताव कार्यालय में जमा करें. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जितने भी चापानल खराब है, उसकी मरम्मत के लिये गाड़ी जून तक चलेगी. जहां जरूरत है वो अपने क्षेत्र को चापानल अवश्य मरम्मत करवा लें. वहीं बैठक में शिवलीबारी पंचायत के समिति सदस्य ने मानदेय एवं यात्रा भत्ता देने की बात कही. वहीं इस बात को सुन कर बीडीओ ने कहां कि इस बात को जिला परिषद की बैठक में रखा जायेगा. मौके पर जेजेएस गुफरान अहमद, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजू भगत, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू, बीपीओ पूनम मरांडी, जिवेश्वर मिश्रा, कनीय अभियंता शियाराम राम साहू उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola