कुंडहित में पूर्व रेंजर एफआइआर से हड़कंप

Published at :16 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
कुंडहित में पूर्व रेंजर एफआइआर से हड़कंप

प्रतिनिधि, कुंडहितडीएफओ राजीव कुमार राय के द्वारा तत्कालीन रेंजर आनंद कुमार पर 50 लाख 7 हजार 511 रुपया के गबन का मामला दर्ज करने पर विभाग में हड़कंप है. विभाग में वर्तमान कार्यों में गतिविधि देखी जा रही है. सभी पदाधिकारी व कर्मचारी व्यस्त हैं. मालूम हो कि वित्तीय वर्ष 2010-11 में पदस्थापित तत्कालीन रेंजर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहितडीएफओ राजीव कुमार राय के द्वारा तत्कालीन रेंजर आनंद कुमार पर 50 लाख 7 हजार 511 रुपया के गबन का मामला दर्ज करने पर विभाग में हड़कंप है. विभाग में वर्तमान कार्यों में गतिविधि देखी जा रही है. सभी पदाधिकारी व कर्मचारी व्यस्त हैं. मालूम हो कि वित्तीय वर्ष 2010-11 में पदस्थापित तत्कालीन रेंजर आनंद कुमार को विभाग द्वारा मनरेगा में योजना पौधा रोपण के लिए 19 लाख 66 हजार रुपया तथा कैंप योजना के तहत प्राकृतिक वनों की स्थापना एवं पहाडि़याओं का हरियालीकरण 30 लाख 41 हजार 511 रुपया दिया गया था, लेकिन ऑडिट के दौरान इन रुपयों का हिसाब नहीं मिला और महा लेखाकार रांची की टिप्पणियों पर पूर्व रेंजर आनंद कुमार पर गबन आरोप लगा. वर्तमान में पदस्थापित रेंजर सुख नंदन कुमार ने कहा कि पूर्व रंेजर आनन्द कुमार ने स्थानांतरण के बाद उन्हें कोई भी चीजों का चार्ज नहीं दिया न तो कैश बुक और न ही विभागीय कागजातों को सौंपा. श्री कुमार ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभागीय कार्य पौधा रोपण शुरू किया गया है. क्षेत्र के खैरबनी, सुसनीबाद तथा महिशाखुरा गांव में पौधा रोपण का काम चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola