निजी विद्यालयों से मांगा वाहनों के कागजात

Published at :16 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
निजी विद्यालयों से मांगा वाहनों के कागजात

प्रतिनिधि, जामताड़ा जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने छह विद्यालयों के प्रबंधन से मांगा वाहनों के कागजात. ज्ञात हो कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा संचालित किये जा रहे स्कूल बसों या अन्य वाहनों में सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण द्वारा जारी मार्ग निर्देशों के अनुपालन नहीं किया जा रहा है. इस संदर्भ […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने छह विद्यालयों के प्रबंधन से मांगा वाहनों के कागजात. ज्ञात हो कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा संचालित किये जा रहे स्कूल बसों या अन्य वाहनों में सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण द्वारा जारी मार्ग निर्देशों के अनुपालन नहीं किया जा रहा है. इस संदर्भ में पूर्व में भी कई बार पत्राचार किया गया है. किंतु अब तक अपेक्षित सुधार नहीं किया गया है. वहीं वाहनों में भी सुरक्षा मानकों का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है. प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए कहा है कि 21 अपै्रल को प्रात: 11 बजे तक विहित प्रपत्र को अनिवार्य रूप में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. 21 अप्रैल को आयोजित बैठक में सभी प्र्राइवेट स्कूलों को वाहन संबंधी कागजातों यथा निबंधन पुस्त, बीमा प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, कर प्रति, परमिट आदि की छाया प्रति के साथ जमा करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola