ओके..... दो पक्ष में मारपीट का मामला दर्ज

Published at :16 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके..... दो पक्ष में मारपीट का मामला दर्ज

बिंदापाथर . बुधवार रात्रि थाना क्षेत्र के मारालो गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. इस संदर्भ में थाने में दोनों पक्ष द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मारपीट में प्रथम पक्ष के विनोद महतो, मितेन महतो, जितेन महतो, कुंता […]

विज्ञापन

बिंदापाथर . बुधवार रात्रि थाना क्षेत्र के मारालो गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. इस संदर्भ में थाने में दोनों पक्ष द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मारपीट में प्रथम पक्ष के विनोद महतो, मितेन महतो, जितेन महतो, कुंता देवी व आलता देवी जबकि दूसरे पक्ष के विश्वनाथ राय, परिमल राय, रंजित राय सहित कुल आठ लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी नाला में किया गया. प्रथम पक्ष विनोद महतो ने गांव के ही निवास राय, गौतम राय, धीरेन राय को आरोपी बनाया है. जबकि दूसरे पक्ष के विश्वनाथ राय ने विनोद महतो, मितन महतो, जितेन महतो, प्रकाश महतो, सुनील महतो, सुभाष महतो व महावीर महतो को आरोपी बनाया गया है. थाने में दिये गये आवेदन में विनोद महतो ने कहा है कि घर के बाहर बाइक खड़ी थी. बाइक अंदर करने के लिए टॉर्च जलाया था कि आरोपी द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट की. दूसरे पक्ष विश्वनाथ राय द्वारा कहा गया कि महिला लघु शंका के लिए बैठी थी. आरोपी द्वारा महिला की ओर टॉर्च जलाया जा रहा था. मना करने पर दौड़कर आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया. थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola