अपने अधिकार के लिए युवती ने लगायी थाने में गुहार

मिहिजाम : अपने पिता, भाई, भाभी के उपेक्षित रवैये से परेशान एक अविवाहित युवती ने पुलिस से गुहार लगायी है. राजबाड़ी केलाही रोड निवासी पूनम कुमारी पिता रामजी साव ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिता ने जो रुपये मेरी शादी के लिए रखे थे. वे भाई रवि भूषण साव को घर बनाने के […]
मिहिजाम : अपने पिता, भाई, भाभी के उपेक्षित रवैये से परेशान एक अविवाहित युवती ने पुलिस से गुहार लगायी है. राजबाड़ी केलाही रोड निवासी पूनम कुमारी पिता रामजी साव ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिता ने जो रुपये मेरी शादी के लिए रखे थे. वे भाई रवि भूषण साव को घर बनाने के लिए दे दिया है. पूछने पर मारपीट की जाती है. मुझे मेरे अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. इन लोगों द्वारा मेरा घर भी छिनने का प्रयास किया जा रहा है. वर्ष 2012 में भी मामले को लेकर सामाजिक तौर पर सुलह कराया गया था लेकिन इसे नहीं माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है. जरूरत पड़ी तो मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










