ओके ::: चितरंजन नेशनल कॉलेजिएट स्कूल में अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Published at :16 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::: चितरंजन नेशनल कॉलेजिएट स्कूल में अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

री एडमिशन व डेवलपमेंट फी को वापस करने की मांगप्रतिनिधि, मिहिजाम चितरंजन नेशनल कॉलेजिएट स्कूल में बुधवार को अभिभावकों ने रि एडमिशन व डेवलपमेंट फी को वापस करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन बढ़ता देख स्कूल के प्राचार्य ने अभिभावकों से मुलाकात की और उन्हें आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. इसके बाद […]

विज्ञापन

री एडमिशन व डेवलपमेंट फी को वापस करने की मांगप्रतिनिधि, मिहिजाम चितरंजन नेशनल कॉलेजिएट स्कूल में बुधवार को अभिभावकों ने रि एडमिशन व डेवलपमेंट फी को वापस करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन बढ़ता देख स्कूल के प्राचार्य ने अभिभावकों से मुलाकात की और उन्हें आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. इसके बाद अभिभावक शांत हुए.सुबह सात बजे अभिभावक स्कूल पहुंचे और जमा हो कर गेट के सामने प्रदर्शन करने लगे . इस दौरान अभिभावक रवींद्र अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, उपेंद्र प्रसाद चैरसिया, राजेश कुमार साव ने आदि बताया कि स्कूल प्रबंधन प्रत्येक वर्ष रि एडमिशन व डेवलपमेंट फी व अन्य फी की शशि में वृद्धि कर देता है. शिक्षण शुल्क में भी बढ़ोतरी की जाती है. इससे आम लोंगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. साथ ही किताबें व अन्य पाठ्य सामग्री, पोशाक की खरीदारी में अभिभावकों का बोझ बढ़ जाता है. इस पर स्कूल प्रबंधन सहित प्रशासन को पहल करनी चाहिए. राज्य सरकार ने रि एडमिशन और पाठ्य पुस्तकों को स्कूल से देने पर रोक लगा रखी है. इसके बावजूद ऐसा नहीं किया जा रहा है. इधर, अभिभावकों को प्रदर्शन को देख प्राचार्य बाहर आये और अभिभावकों मिले. उन्होंने कहा कि आप मिलें, आवश्यक पहल की जायेगी. इसके बाद अभिभावक शांत हुए.क्या कहना है प्राचार्य काप्राचार्य राजेश गिरी ने कहा कि स्कूल द्वारा रि एडमिशन शुल्क नहीं लिया जाता है. जब से शिक्षा सचिव अराधना पटनायक ने स्कूलों से पुस्तक देने पर रोक लगायी है, उसी समय से स्कूल प्रबंधन ने पुस्तक देना बंद कर दिया है. …………..फोटो : 15 जाम 29 स्कूल द्वार के सामने अभिभावको की जमा भिड़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola