भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर

प्रतिनिधि, फतेहपुरभाजपा युवा मोरचा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम प्रसाद सिंह ने बताया कि नाला विधान सभा सहित पूरे झारखंड प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान काफी जोर शोर से पर चल रही है. भाजपा के प्रति लोगों में काफी रुझान है. जिस कारण भाजपा में नये सदस्य बनाने में भाजपा कार्यकर्ता को कोई […]
प्रतिनिधि, फतेहपुरभाजपा युवा मोरचा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम प्रसाद सिंह ने बताया कि नाला विधान सभा सहित पूरे झारखंड प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान काफी जोर शोर से पर चल रही है. भाजपा के प्रति लोगों में काफी रुझान है. जिस कारण भाजपा में नये सदस्य बनाने में भाजपा कार्यकर्ता को कोई परेशानी नहीं होती है. अब सबों में विश्वास हो गया है कि देश तथा राज्य का विकास मोदी सरकार के नेतृत्व में ही संभव है. सभी कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी भी मोदीजी के सपनों को साकार करने के लिये काफी मेहनत कर रहे हैं. सभी कार्यकर्ता गांव-गांव का दौरा कर नये सदस्य बना रहे हैं. श्री सिंह ने बताया कि नाला विधान सभा सहित पूरा झारखंड प्रदेश सदस्यता का लक्ष्य पूरा करेगा. श्री सिंह ने यह भी बताया कि 11 अपै्रल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह रांची आ रहे हैं. सदस्या अभियान एवं अन्य सभी मसलों पर पार्टी अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के बीच सीधा संवाद होगा. नाला विधान सभा से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










