ओके.... झामुमो की बैठक में प्रखंड कमेटी पुनर्गठित, उज्जवल बने अध्यक्ष

Published at :06 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... झामुमो की बैठक में प्रखंड कमेटी पुनर्गठित, उज्जवल बने अध्यक्ष

फोटो : 06 जाम 05 उपस्थित विधायक रविंद्रनाथ नाला . पीडब्ल्यूडी परिसर में झारखंड मुक्ति मोरचा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन विधायक रवींद्रनाथ महतो की उपस्थिति में हुई. इसमें पर्यवेक्षक प्रो कैलाश प्रसाद साह व देवाशीष मिश्रा थे. सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के पद पर पुन: उज्जवल भट्टाचार्य का चयन किया गया. वहीं प्रखंड सचिव के […]

विज्ञापन

फोटो : 06 जाम 05 उपस्थित विधायक रविंद्रनाथ नाला . पीडब्ल्यूडी परिसर में झारखंड मुक्ति मोरचा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन विधायक रवींद्रनाथ महतो की उपस्थिति में हुई. इसमें पर्यवेक्षक प्रो कैलाश प्रसाद साह व देवाशीष मिश्रा थे. सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के पद पर पुन: उज्जवल भट्टाचार्य का चयन किया गया. वहीं प्रखंड सचिव के पद हेतु जयधन हांसदा व राजा मुर्मू के नाम आये. लेकिन कमेटी के अनुरोध पर राजा मुर्मू ने अपना नाम वापस ले लिया. पुन: जयधन हांसदा क ो प्रखंड सचिव चुना गया. वहीं प्रखंड कोषाध्यक्ष भवसिंधु लायक बने. शेष समिति व पदाधिकारी के चयन हेतु अगली तिथि निर्धारित करने की बात कही गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार जिला कमेटी का पुनर्गठन सात अपै्रल को पार्टी कार्यालय में होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का महाधिवेशन जमशेदपुर में 16 से 18 अपै्रल तक निर्धारित है. उन्होंने नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष को बधाई दी. कहा कि आगामी दिन में पंचायत चुनाव को भी ध्यान में रखकर सारी रणनीति तैयार की जायेगी. उन्होंने बूथ कमेटी तथा पंचायत कमेटी को सशक्त बनाने का निर्देश दिया. मौके पर प्रमुख बबीता मुर्मू, पंसस जशोदी मुर्मू, नारायण मंडल, जनार्दन भंडारी, अशोक दे, सलीम जहांगीर, गुपीन सोरेन, अनंत मंडल, सानंद माजी, गोविंद भंडारी, शिबू मंडल, मनसुबोध मरांडी, सुशील सोरेन, गौरी सिंह, कालीपद दास, उज्वल पाल, बहादूर सोरेन, सजल तिवारी, मंगल सोरेन, तपन कुमार झा, प्रभाकर पाल, धनंजय मंडल, शक्तिपद घोष, सनातन उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola