एकेशिया वन में लकड़ी की अवैध कटाई जोरों पर

फोटो: 05 जाम 11 कटा हुआ पेड प्रतिनिधि, फतेहपुर आसना गांव के शितला मंदिर के बगल में एकेशिया वन की अवैध कटाई काफी जोरों पर है. इसकी सूचना बीडीओ श्रीमान मरांडी को सुबह सात मोबाइल से मिली. उस समय बीडीओ क्षेत्र में ही बाइक से भ्रमण कर रहे थे. बीडीओ श्रीमान मरांडी तुरंत घटना स्थल […]
फोटो: 05 जाम 11 कटा हुआ पेड प्रतिनिधि, फतेहपुर आसना गांव के शितला मंदिर के बगल में एकेशिया वन की अवैध कटाई काफी जोरों पर है. इसकी सूचना बीडीओ श्रीमान मरांडी को सुबह सात मोबाइल से मिली. उस समय बीडीओ क्षेत्र में ही बाइक से भ्रमण कर रहे थे. बीडीओ श्रीमान मरांडी तुरंत घटना स्थल पहुंचे और सूचना को सत्य पाया. बीडीओ ने मौके पर थाना प्रभारी को बुलाया और लकड़ी के साथ तीन साइकिल तथा एक बैलगाड़ी को जब्त किया. वहीं मौका-ए-वारदात से विष्णु मंडल को भी पकड़ा. जिसने जानकारी देते हुए बताया कि वो भाई सुबोध मंडल के कहने पर काटी गयी लकड़ी को लेने आया है. जानकारी के अनुसार अब तक 350 पेड़ों की कटाईर् हो चुकी है. मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी सुखनंदन कुमार, वनपाल ब्रजेंद्र कुमार दत्ता, वनरक्षी रविंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि जब्त पेड़ को यहां से उठाने के लिये गाड़ी मंगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










