पांच एएनएम पर प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश

Published at :05 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
पांच एएनएम पर प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश

फर्जी सर्टिफिकेट पर नियुक्ति का मामलामानदेय भुगतान करने वाले पदाधिकारी से होगी राशि की वसूली फोटो : 05 जाम 12नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने फर्जी सर्टिफिकेट पर काम करने वाली पांच एएनएम पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है. सिविल सर्जन को दिये गये निर्देश में कहा […]

विज्ञापन

फर्जी सर्टिफिकेट पर नियुक्ति का मामलामानदेय भुगतान करने वाले पदाधिकारी से होगी राशि की वसूली फोटो : 05 जाम 12नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने फर्जी सर्टिफिकेट पर काम करने वाली पांच एएनएम पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है. सिविल सर्जन को दिये गये निर्देश में कहा गया कि अर्पणा दास, सुनीता कुमारी, मंजु कुमारी, आशा कुमारी एवं संजु कुमारी के प्रस्तुत प्रमाण पत्र बिहार प्रचारीका निबंधन परिषद पटना से जांच करवाने के बाद इन फर्जी पाया गया. मामले को लेकर इन सभी पर भादवी की धारा 420 एवं 406 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही साथ इन लोगों के प्रमाण पत्रों की जांच किये बगैर मानदेय भुगतान करने वाले पदाधिकारी के वेतन से पूरी राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola