नहीं मिल रहा जलापूर्ति का लाभ

Published at :03 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं मिल रहा जलापूर्ति का लाभ

मिहिजाम : अप्रैल का पहला सप्ताह और धूप चरम पर है. दिन के 10 बजते-बजते धूप में तेजी आने लगी है. बढ़ती गरमी और धूप के कारण जलाशय सूखने लगे हैं. चापानल में जलस्तर घटने लगा है. शहर में जलापूर्ति करने में नगर पंचायत सक्षम नहीं हो रहा है. नगर की आधी आबादी को पानी […]

विज्ञापन

मिहिजाम : अप्रैल का पहला सप्ताह और धूप चरम पर है. दिन के 10 बजते-बजते धूप में तेजी आने लगी है. बढ़ती गरमी और धूप के कारण जलाशय सूखने लगे हैं. चापानल में जलस्तर घटने लगा है. शहर में जलापूर्ति करने में नगर पंचायत सक्षम नहीं हो रहा है. नगर की आधी आबादी को पानी उपलब्ध हो रहा है.

सुबह और शाम एक घंटे करके पानी उपलब्ध कराया जाता है. रेलपार इलाके मंे अब तक जलापूर्ति योजना प्रारंभ नहीं हो पाया है. जल मीनार का निर्माण कार्य जारी है. पूरा इलाका चापानल पर निर्भर है. नगर मंे करीब 550 चापानल अलग-अलग इलाकों मंे है. इनमें से तकरीबन 150 चापानल खराब है. चापानल मरम्मत के लिए आवश्यक कल पुरजा नगर पंचायत कार्यालय में पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola