छठी बार प्रखंड अध्यक्ष बने हीरालाल

प्रतिनिधि, नारायणपुरप्रखंड के राजकीय कृत उच्च विद्यालय के प्रशाल में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन लेकर बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता पार्टी के इमतियाज अंसारी ने किया. इस चुनाव मंे बतौर पर्यवेक्षक रविंद्रनाथ दुबे एवं मदन मरांडी की देख रेख मंे यह चुनाव संपन्न हुआ. प्रखंड अध्यक्ष के लिये कुल दो लोगों […]
प्रतिनिधि, नारायणपुरप्रखंड के राजकीय कृत उच्च विद्यालय के प्रशाल में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन लेकर बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता पार्टी के इमतियाज अंसारी ने किया. इस चुनाव मंे बतौर पर्यवेक्षक रविंद्रनाथ दुबे एवं मदन मरांडी की देख रेख मंे यह चुनाव संपन्न हुआ. प्रखंड अध्यक्ष के लिये कुल दो लोगों ने नामांकन किया. इसमें से सबसे अधिक वोट पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सोरेन को कुल 33 वोट मिले. वहीं दूसरे स्थान पर केशव मुर्मू को कुल 24 वोट मिले. इसके अलावे प्रखंड सचिव के रूप में लालू अंसारी तथा प्रदीप मंडल तथा कोषाध्यक्ष के लिये अशोक मंडल को चुना गया. छठी बार प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर श्री सोरेन ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. मौके पर जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम, प्रदीप चौधरी, सत्यनारायण मंडल, गौरी शंकर तिवारी, कृष्णा गोस्वमी समेत कई लोग मौजूद थे.————————–फोटो: 03 जाम 15 माला पहनाकर स्वागत करते जिला अध्यक्ष.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










