अब नहीं होगी खिलाडि़यों की उपेक्षा : इरफान

जामताड़ा : विधायक डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में आमलावनी, बागमारा, जोरभीठा, मुरलीडीह, शहरपुरा सहित अन्य कई गांवों के फुटबॉल टीम को खेल किट प्रदान किया. विधायक ने कहा कि गांव के फुटबॉलरों को जिले में मौका दिया जायेगा. अब तक उन्हें उपेक्षित रखा गया लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. पूरा […]
जामताड़ा : विधायक डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में आमलावनी, बागमारा, जोरभीठा, मुरलीडीह, शहरपुरा सहित अन्य कई गांवों के फुटबॉल टीम को खेल किट प्रदान किया. विधायक ने कहा कि गांव के फुटबॉलरों को जिले में मौका दिया जायेगा. अब तक उन्हें उपेक्षित रखा गया लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
पूरा सहयोग खिलाडि़यों को किया जायेगा. मुख्यमंत्री से मिल कर खिलाडि़यों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करुंगा. कहा किसी प्रकार की कोई परेशानी यदि खिलाडि़यों को आती है तो वे तुरंत संपर्क करें. हर समस्या का समाधान किया जायेगा. मौके पर मगंली मुर्म, रूप सोरेन, राजेश हेंब्रम, सोमलाल सोरेन, गोविंद हेंब्रम, ओनित सोरेन, साहेबलाल किस्कू, जनोश्वर मरांडी, लखी सोरेन, अमित हेंब्रम सहित दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










