ओके.... खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लेकर बीएलओ मिला निर्देश

Published at :03 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लेकर बीएलओ मिला निर्देश

फोटो: 03 जाम 08 बैठक करते बीएलओ व बीडीओ नाला . प्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के सत्यापन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने सभी बीएलओ के साथ बैठक की. उन्होंने सभी बीएलओ को राज्य सरकार के निर्देशानुसार सामाजिक, आर्थिक, जातीय जनगणना का संग्रहित आंकड़ा में […]

विज्ञापन

फोटो: 03 जाम 08 बैठक करते बीएलओ व बीडीओ नाला . प्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के सत्यापन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने सभी बीएलओ के साथ बैठक की. उन्होंने सभी बीएलओ को राज्य सरकार के निर्देशानुसार सामाजिक, आर्थिक, जातीय जनगणना का संग्रहित आंकड़ा में डोर-टू-डोर जाकर प्रपत्र में छूटे हुए सदस्यों का नाम मुखिया से संबंधित बैंक खाता संख्या, आधार संख्या आदि का दिशा-निर्देश दिया. अंतिम सूची को ग्राम सभा से 14 अपै्रल तक पारित कर प्रखंड कार्यालय में जमा कराया है. बीडीओ ने बताया कि सत्यापन हेतु बीएलओ को प्रति परिवार 10 रुपया तथा आधार कार्ड की छाया प्रति हेतु अलग से एक रुपया दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि एक से लेकर 15 अपै्रल तक पूर्ण कर लिया जायेगा. द्वितीय फेज में दो से आठ मई तक तथा तीसरे फेज में 15 मई को ग्रामसभा में सत्यापन प्रपत्र को पारित कराना है. उन्होंने यह भी कहा कि पर्यवेक्षक के रूप मेें सीआरपी पंचायत सचिव तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 25 अपै्रल से 30 अपै्रल तक पीडीएफ तैयार करना है. एक से 15 जून तक राशन कार्ड का मुद्रण तथा 16 से 30 जून तक राशन कार्ड वितरण कर दिया जायेगा. मौके पर तरुण गण, सीआरपी परिमल मंडल, कल्पना चार, लक्ष्मण चंद्र माजी, नित्यानंद गोरांय, समर लायक, रीता चंद्रा, दीनुनाथ मंडल, रविशंकर पाठक, पार्वती टुडू, सरस्वती दास, दीपाली मंडल, शिवली माजी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola