ओके.... पति व बेटे पर प्रताड़ना का आरोप

मिहिजाम . शहर के कालीतल्ला मुहल्ले की निवासी गुलाइची देवी नामक महिला ने अपने पति व बड़े पुत्र पर मानसिक एवं शारीरिक तौर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. पीडि़ता ने पुलिस को दिये बयान मंे कहा कि पति धर्मचंद्र 2009 मंे चिरेका से सेवानिवृत्त हो गये हैं. […]
मिहिजाम . शहर के कालीतल्ला मुहल्ले की निवासी गुलाइची देवी नामक महिला ने अपने पति व बड़े पुत्र पर मानसिक एवं शारीरिक तौर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. पीडि़ता ने पुलिस को दिये बयान मंे कहा कि पति धर्मचंद्र 2009 मंे चिरेका से सेवानिवृत्त हो गये हैं. पिछले 10 वर्षों से प्रताडि़त कर रहे हैं. शुक्रवार को उसे तथा उसके छोटे पुत्र राजेश, पुत्री अनिता, पूनम को गाली-गलौज एवं मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया तथा धमकी दी कि दो-चार दिनों मंे मकान बेच देंगे. दोबारा लौट कर आये तो जान से मार देंगे. बताया कि भरण पोषण के लिए खर्च भी नहीं दे रहे हैं. पीडि़ता ने कहा कि बड़ा पुत्र रेल मंे नौकरी करता है. वह भी पति का साथ दे रहा है. मारपीट एवं गाली गलौज करता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










