सकजुडि़या के बच्चों का भविष्य अंधकार में

Published at :02 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सकजुडि़या के बच्चों का भविष्य अंधकार में

एक शिक्षक के भरोसे 214 छात्रफोटो: 02 जाम 18,19 बीईईओ, 20 उपस्थित विद्यार्थी, 21 प्रधानाध्यापक प्रतिनिधि, नाला प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सकजुडि़या एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहा है. सक जुडि़या में कुल 214 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं तथा प्रतिदिन विद्यालय भी आते हैं. परंतु शिक्षा विभाग की ढुलमुल नीति के कारण बच्चों की […]

विज्ञापन

एक शिक्षक के भरोसे 214 छात्रफोटो: 02 जाम 18,19 बीईईओ, 20 उपस्थित विद्यार्थी, 21 प्रधानाध्यापक प्रतिनिधि, नाला प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सकजुडि़या एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहा है. सक जुडि़या में कुल 214 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं तथा प्रतिदिन विद्यालय भी आते हैं. परंतु शिक्षा विभाग की ढुलमुल नीति के कारण बच्चों की पढ़ाई पर ग्रहण लग गया है. प्रधानाध्यापक सह सचिव राधा विनोद मंडल अपनी आप बीती बताते हुए कहते हैं कि मैं अकेला क्या कर सकता हूं. मेरा स्कूल टेगिंग स्कूल है. इस विद्यालय के अधीन निश्चितपुर, पाईकबड़, ताराचटिया आदि विद्यालय है. जिसका टेकिंग कार्य अर्थात शिक्षकों का वेतन भुगतान का कार्य, लेखा-जोखा, बुनियादी शिक्षा प्रोग्राम, नामांकन अभियान आदि सभी कामों को करना पड़ता है. प्रधानाध्यापक के अलावे यहां सात पद श्रृजित है परंतु वर्षों से शिक्षक की समस्या बरकरार है. संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी मर्शिला सोरेन एवं गैडि़या अंचल के बीइइओ से पूछे जाने पर बताया की अंचल में शिक्षा की घोर कमी है. ग्रामीण सत्य नारायण दे, दुखु मोहली, जियाराम दे, दुलाल डिवर, बैजु दास, जगरनाथ मिश्रा, बच्चु मिश्र, सौभगय दास आदि ने कहा कि विभाग अगर शिक्षक प्रतिनियुक्ति के प्रति सक्रियता नहीं दिखयेगा तो हमें अपने बच्चों को दूसरे स्कूल में भर्ती करवाने को विवश हो जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola