ओके..... महावीर जयंती पर निकली प्रभात फेरी

फोटो : 02 जाम 03,04- श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक व आरती- प्रभात फेरी में शामिल थी आकर्षक झांकी मिहिजाम . अहिंसा परमो धर्म: के दिव्य संदेश के साथ भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनायी गयी. शहर के मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ […]
फोटो : 02 जाम 03,04- श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक व आरती- प्रभात फेरी में शामिल थी आकर्षक झांकी मिहिजाम . अहिंसा परमो धर्म: के दिव्य संदेश के साथ भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनायी गयी. शहर के मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी. इससे पूर्व जैन मंदिर में भगवान महावीर का श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व आरती की. फेरी जैन मंदिर से निकल कर शहर के स्टेशन रोड, मेन रोड, मसजिद रोड, हटिया, पी बनर्जी रोड का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर के प्रांगण से संपन्न हुई. प्रभात फेरी में बाघ व गाय का एक स्थान पर जल पीते हुए आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र था. इस दौरान प्रभात फेरी जिन मार्गों से होकर गुजरी जैन समुदाय की महिलाएं घरों से निकलकर भगवान महावीर के प्रतीक चिन्ह की आरती की. वहीं प्रभात फेरी मे शामिल महिला एवं पुरूष श्रद्वालु महावीर स्वामी की जय, जियो और जिने दो, अहिंसा परमों धर्म: के नारे लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










