ओके..... नवविवाहिता ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मामला

मिहिजाम . शहर के अरविंद नगर कॉलोनी निवासी एक नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट करने एवं दहेज के लिए प्रताडि़त करने की शिकायत दर्ज करायी हैै. मोमिता मुखर्जी ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 29 जनवरी 2015 को उसका विवाह पश्चिम बंगााल के गोपालपुर निवासी करुणसिंधु मुखर्जी के साथ हुआ था. […]
मिहिजाम . शहर के अरविंद नगर कॉलोनी निवासी एक नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट करने एवं दहेज के लिए प्रताडि़त करने की शिकायत दर्ज करायी हैै. मोमिता मुखर्जी ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 29 जनवरी 2015 को उसका विवाह पश्चिम बंगााल के गोपालपुर निवासी करुणसिंधु मुखर्जी के साथ हुआ था. विवाह में पिता ने दो लाख नगद के साथ काफी सामान ससुरालवालों को उपहार में दिये थे. शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा. लेकिन इसके बाद पति, भैसुर कृपासिंधु मुखर्जी, देवर दीनबंधु मुखर्जी मायके से एक मोटरसाइकिल, एक लाख नगद लाने की मांग करने लगे. असमर्थता जताने पर मारपीट की जाने लगी. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










