वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2015 1:57 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : शहरवासियों के लिए खुशखबरी है. करीब 18 करोड़ छह लाख की लागत से बना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गया है. विभागीय सूत्रों की मानें तो दो माह बाद अब लोगों शुद्ध पेयजल मिल सकेगा. खबर है कि प्लांट में अब कुछ तकनीकी काम ही शेष बच गये हैं. लाखों का जेनरेटर […]
विज्ञापन
जामताड़ा : शहरवासियों के लिए खुशखबरी है. करीब 18 करोड़ छह लाख की लागत से बना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गया है. विभागीय सूत्रों की मानें तो दो माह बाद अब लोगों शुद्ध पेयजल मिल सकेगा. खबर है कि प्लांट में अब कुछ तकनीकी काम ही शेष बच गये हैं.
लाखों का जेनरेटर सेट भी पहुंच गया है. जो व्यवस्था की जा रही है इससे लोगों को काफी सुविधाएं मिल सकेंगी. बता दें कि बिजली नहीं रहने पर भी अब लोगों को आसानी से पानी मिल सकेगा. यहां अलग से 750 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी लगाया गया है.
पांच जल मीनार
यहां से शहर के कुल पांच जल मिनारों में पानी भेजा जायेगा. सभी जगहों पर कनेक्शन भी कर दिया गया है. इन जल मीनारों के जरिये पूरे शहर में पानी सप्लाई किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










