डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Published at :02 Apr 2015 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मिहिजाम : चंदड्रीपा के पंचायत भवन में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह के सामने इंदिरा आवास, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, वृद्धा पेंशन, नि:शक्तता पेंशन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की. पंचायत के रामदास ने नि:शक्तता पेंशन का लाभ नहीं मिलने की समस्या रखी. लोहरपाड़ा में ग्रामीणों ने सड़क […]

विज्ञापन
मिहिजाम : चंदड्रीपा के पंचायत भवन में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह के सामने इंदिरा आवास, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, वृद्धा पेंशन, नि:शक्तता पेंशन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की. पंचायत के रामदास ने नि:शक्तता पेंशन का लाभ नहीं मिलने की समस्या रखी. लोहरपाड़ा में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की.
चंदड्रीपा स्वास्थ्य केंद्र की सहिया ने केंद्र में प्रसव की व्यवस्था कराने की मांग रखी. कहा कि ममता वाहन की सुविधा नहीं मिल पाती है. इस पर सिविल सर्जन बी के साहा ने कहा कि प्रस्ताव बनाया गया है. केंद्र में छह बेड की व्यवस्था के अलावा एक एएनएम को यहां पदस्थापित किया जायेगा.
10 दिनों में यह व्यवस्था बहाल कर दी जायेगी. लोगों ने संध्या समय बिजली नहीं रहने की समस्या रखी. उपायुक्त श्री सिंह ने समस्या पर यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2014-15 से प्रत्येक पंचायत को विकास कार्य के लिए 20 लाख रुपये उपलब्ध होंगे. यह राशि पूर्व से जारी योजनाओं से अलग होगी. मनरेगा के तहत पंचायत क्षेत्र में 58 लाख रुपये खर्च किये गये हैं.
ये थे मौजूद : कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी विजय गुप्ता, एसडीओ अखिलेश सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता, बीडीओ अमित कुमार, सीओ हेमा प्रसाद के अलावे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola