जामताड़ा व मिहिजाम शहर में टाइगर मोबाइल सेवा शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2015 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : एसपी कुसुम पुनिया के निर्देश पर जामताड़ा एवं मिहिजाम शहर में टाइगर मोबाइल सेवा की शुरुआत की गयी. शहर में बढ़ते अपराध और चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए टाइगर मोबाइल पुलिस को बहाल किया गया है. दो बाइक पर चार पुलिस वाले रात और दिन में शहर के हर क्षेत्र […]
विज्ञापन
जामताड़ा : एसपी कुसुम पुनिया के निर्देश पर जामताड़ा एवं मिहिजाम शहर में टाइगर मोबाइल सेवा की शुरुआत की गयी. शहर में बढ़ते अपराध और चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए टाइगर मोबाइल पुलिस को बहाल किया गया है. दो बाइक पर चार पुलिस वाले रात और दिन में शहर के हर क्षेत्र में नजर रखेंगे.
टाइगर मोबाइल पुलिस में पवन कुमार, दर्शन कुमार, नीरज कुमार एवं संतोष कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया है. वही थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के चोरों पर टाइगर मोबाइल पुलिस नजर रखेगी. वही उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों पर भी इन लोगों का ध्यान रहेगा. शहर में चोरी की घटना पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए टाइगर मोबाइल पुलिस को लाया गया है. मौके पर रेडक्रॉस सचिव राजेंद्र शर्मा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










