स्लाहे कॉन्फ्रेंस जलसा की तैयारी जोरों पर

जामताड़ा . प्रखंड के मदरसा नेजामिया गरीब नवाज पाकडीह व सरर्खेलडीह द्वारा आगामी 7 अप्रैल को स्लाहे मुआसरा कॉन्फ्रेंस जलसा आयोजन की तैयारी जोरों पर है. आयोजन समिति के सदस्य मुरताज अंसारी, आरिफ हुसैन ने बताया कि कॉन्फ्रेंस की तैयारी को लेकर जिले सभी शहर एवं गांव गांव में प्रचार प्रसार माइकिं ग के जरिये […]
जामताड़ा . प्रखंड के मदरसा नेजामिया गरीब नवाज पाकडीह व सरर्खेलडीह द्वारा आगामी 7 अप्रैल को स्लाहे मुआसरा कॉन्फ्रेंस जलसा आयोजन की तैयारी जोरों पर है. आयोजन समिति के सदस्य मुरताज अंसारी, आरिफ हुसैन ने बताया कि कॉन्फ्रेंस की तैयारी को लेकर जिले सभी शहर एवं गांव गांव में प्रचार प्रसार माइकिं ग के जरिये किया जा रहा है और जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस स्थल पर पंडाल आकर्षक ढंग से बनाया जा रहा है. कॉन्फ्रेंस को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस में तकरीर के लिए मौलाना गुलाम रसूल बलयाबी पटना, नात खां के लिए हबिबुल्ला फैजी मधुपुर, मौलाना जिया बोकारवी बोकारो, हाफिज कबीर रांची, ना खां नईम अख्तर रानीगंज, मुक्ति नईमुद्दीन आसनसोल, मौलाना काशिम साहब आसनसोल से भाग लेंगे और लोगों तकरीर ओर नातीया कलाम पेश करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










