वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हो गया तैयार

Published at :01 Apr 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हो गया तैयार

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाशहरवासियों के लिए खुशखबरी है. करीब 18 करोड़ छह लाख की लागत से बना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गया है. विभागीय सूत्रों की मानें तो दो माह बाद अब लोगों शुद्ध पेयजल मिल सकेगा. खबर है कि प्लांट में अब कुछ तकनीकी काम ही शेष बच गये हैं. लाखों का जेनरेटर […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाशहरवासियों के लिए खुशखबरी है. करीब 18 करोड़ छह लाख की लागत से बना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गया है. विभागीय सूत्रों की मानें तो दो माह बाद अब लोगों शुद्ध पेयजल मिल सकेगा. खबर है कि प्लांट में अब कुछ तकनीकी काम ही शेष बच गये हैं. लाखों का जेनरेटर सेट भी पहुंच गया है. जो व्यवस्था की जा रही है इससे लोगों को काफी सुविधाएं मिल सकेंगी. बता दें कि बिजली नहीं रहने पर भी अब लोगों को आसानी से पानी मिल सकेगा. यहां अलग से 750 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी लगाया गया है.पांच जल मीनारयहां से शहर के कुल पांच जल मिनारों में पानी भेजा जायेगा. सभी जगहों पर कनेक्शन भी कर दिया गया है. इन जल मीनारों के जरिये पूरे शहर में पानी सप्लाई किया जायेगा.यहां है जलमीनारआत्मा कार्यालय के पास तीन लाख लीटर वाला जल मीनारबालिका उच्च विद्यालय में तीन लाख लीटर वाला जल मीनारदुलाडीह में तीन लाख लीटर क्षमता वाला जल मीनारपेयजल एवं स्वच्छता विभाग में पूर्व से ही 50 हजार गैलन वाला जल मीनारपांडेडीह में एक लाख लीटर क्षमता वाला जलमीनार————————————————सारी तैयारी पूरा कर लिया गया है. कुछ काम बाकी है जल्द ही लोगों को पानी प्लांट द्वारा पानी मिलने लगेगा.आनंद कुमार सिंहपेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ.————————————————————-फोटो : 01 जाम 01,02

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola