श्याम भक्त मंडली द्वारा श्याम महोत्सव का आयोजन

Published at :01 Apr 2015 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
श्याम भक्त मंडली द्वारा श्याम महोत्सव का आयोजन

जामताड़ा : श्याम भक्त मंडली द्वारा श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया. शहर के शिव मंदिर प्रांगण से शहर में निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में श्याम भक्त मंडली के सदस्य महिला एवं पुरुष शामिल थे. शोभा यात्रा के दौरान सभी महिलाएं निशान लेकर चल रही थी. इस दौरान होली का माहौल था. […]

विज्ञापन
जामताड़ा : श्याम भक्त मंडली द्वारा श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया. शहर के शिव मंदिर प्रांगण से शहर में निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में श्याम भक्त मंडली के सदस्य महिला एवं पुरुष शामिल थे. शोभा यात्रा के दौरान सभी महिलाएं निशान लेकर चल रही थी.
इस दौरान होली का माहौल था. सभी ने एक-दूसरे को अबीर लगाया. मारवाड़ी महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई. वहीं रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था. सूरजगढ़ के भजन सम्राट संजय सेन के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भी हिस्सा लिया. वही कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर श्याम भक्त मंडली में पवन महेश्वरी, संजय नारनोलिया, सोनी कुमार अग्रवाल, पप्पी अग्रवाल, विक्की नारनोलिया, सुभाष गुटगुटीया, बिट्टू महेश्वरी, मोनु कुमार, कपुर नारनोलिया उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola