आदर्श आचार संहिता मामले में मंत्री रणधीर सिंह कोर्ट में उपस्थित

Published at :01 Apr 2015 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता मामले में मंत्री रणधीर सिंह कोर्ट में उपस्थित

जामताड़ा कोर्ट : एसीजेएम एसएस फातमी के न्यायालय में मंगलवार क ो 12 बजे सूबे के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग मंत्री व सारठ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर सिंह दो अलग-अलग आचार संहिता उल्लंघन मामले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. श्री सिंह पर दो अलग-अलग आचार संहिता उल्लंघन के मामले वर्ष 2009 […]

विज्ञापन
जामताड़ा कोर्ट : एसीजेएम एसएस फातमी के न्यायालय में मंगलवार क ो 12 बजे सूबे के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग मंत्री व सारठ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर सिंह दो अलग-अलग आचार संहिता उल्लंघन मामले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है.
श्री सिंह पर दो अलग-अलग आचार संहिता उल्लंघन के मामले वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव के समय करमाटांड़ थाना में दर्ज किया गया है. करमाटांड़ थाना कांड संख्या 191/09 में उन पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज है. उन्होंने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों से इनकार किया. चुनाव के समय रवींद्र नाथ सेन सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बूथ संख्या 337 के समक्ष ताराबहाल के निकट समता पार्टी के कार्यालय का उदघाटन करने का आरोप तथा धारा 171 ईएफ और 126/130/133 पीपुल रिप्रजेंटेटीव एक्ट के तहत प्राथमिकी 19 नवंबर 2009 को दर्ज करायी है. आरोप का सारांश सुनाये जाने के बाद इस मुकदमें में गवाही के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी. एक अन्य आदर्श आचार संहिता के लंबित मामले में भी श्री सिंह उपस्थित हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola