ओके ::: ट्रेलर के धक्के से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त

ट्रेनों का परिचालन दो घंटे रहा बाधितपटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस जामताड़ा व आनंद बिहार-कोलकाता एक्सप्रेस विद्यासगर रेलवे स्टेशन पर रूकी रही प्रतिनिधि, मिहिजामआसनसोल -झाझा रेलखंड पर सोमवार को देंदुआ रेलवे फाटक को 16 पहिया ट्रेलर ने धक्का मार दिया. इस करण रेलवे फाटक के साथ -साथ डाउन लाइन ओवर हेड हाइ टेंशन लिंक क्षतिग्रस्त हो गया. […]
ट्रेनों का परिचालन दो घंटे रहा बाधितपटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस जामताड़ा व आनंद बिहार-कोलकाता एक्सप्रेस विद्यासगर रेलवे स्टेशन पर रूकी रही प्रतिनिधि, मिहिजामआसनसोल -झाझा रेलखंड पर सोमवार को देंदुआ रेलवे फाटक को 16 पहिया ट्रेलर ने धक्का मार दिया. इस करण रेलवे फाटक के साथ -साथ डाउन लाइन ओवर हेड हाइ टेंशन लिंक क्षतिग्रस्त हो गया. इससे दो घंटे तक इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. रेल प्रशासन ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है. देंदुआ रेलवे फाटक दोपहर ढ़ाई बजे बंद था. इसी दौरान ट्रेलर चालक ने फाटक को धक्का मार दिया. इससे फाटक सहित ओवर हेट का वायर क्षतिग्रस्त हो गया. इस कारण आधे घंटे तक अप लाइन पर रेल सेवा बाधित रही. डाउन लाइन में पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस जामताड़ा में रूकी रही. आनंद बिहार-कोलकाता एक्सप्रेस विद्यासगर रेलवे स्टेशन पर रूकी रही. इसके अलावा कई मालगाडि़यां चितरंजन रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के बाहर खड़ी रही. शाम चार बजे मरम्मत किये जाने के बाद दोनों लाइन में ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ. ट्रेनों कके परिचालन विलंब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










