ओके ::: ऑल इंडिया मिड डे मिल वर्कर्स फेडरेशन की बैठक आयोजित

फोटो : 22 जाम 11,12प्रतिनिधि, जामताड़ाजामताड़ा आदर्श मध्य विद्यालय में ऑल इंडिया मिड डे मिल वर्कर्स फेडरेशन की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संध्या देवी ने की. किया. बैठक में सभी प्रखंड के संयोजिका एवं रसोईया उपस्थित थी. बैठक में झारखंड राज्य के संयोजक चिंतामणि मंडल एवं झारखंड ऐटक के राज्य उपाध्यक्षा अमिता रानी […]
फोटो : 22 जाम 11,12प्रतिनिधि, जामताड़ाजामताड़ा आदर्श मध्य विद्यालय में ऑल इंडिया मिड डे मिल वर्कर्स फेडरेशन की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संध्या देवी ने की. किया. बैठक में सभी प्रखंड के संयोजिका एवं रसोईया उपस्थित थी. बैठक में झारखंड राज्य के संयोजक चिंतामणि मंडल एवं झारखंड ऐटक के राज्य उपाध्यक्षा अमिता रानी गोराय मुख्य रूप से उपस्थित थें.राज्य संयोजक चिंतामणि मंडल ने कहा कि आज रसोइया व संयोजिका का शोषण किया जा रहा है. मानदेय के रूप में मात्र 1000 रुपये दिया जाता है. वह मानदेय भी 10 से 12 महीना में दिया जाता है. ऐसी स्थिति में क्या रसोइया और संयोजिका का घर परिवार चल पायेगा. ये लोग सरकारी लाभ, न्यूनतम मजदूरी, पेंशन, चिकित्सा, यूनिफॉर्म बीमा से आदि से वंचित हैं. दस दौरान 18 अप्रैल को 10 सूत्री मांग को लेकर उपायुक्त के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. इस अवसर पर संध्या देवी, मीना मंडल, तुलसी मंडल, सुमित्रा देवी, जोश्ना राय, माया दास, प्रतिमा मंडल, सुमित्रा मल्लिक, लाबू बाउरी, तारा देवी, गंगा देवी, माखनी मरांडी, संतरी मरांडी, सूरजमुनी हांसदा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










