जामताड़ा में अवैध उत्खनन की जांच करायेगी सरकार

Published at :18 Mar 2015 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा में अवैध उत्खनन की जांच करायेगी सरकार

बनेगा टास्क फोर्स, अधिकारी के साथ शामिल होंगे स्थानीय विधायक रांची : सरकार जामताड़ा में अवैध उत्खनन की जांच करायेगी. इसके लिए सरकार टास्क फोर्स बनायेगी. विपक्ष के विधायक इरफान अंसारी ने पहली पाली में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सवाल उठाया कि जामताड़ा नारायणपुर के पुचीयाडीह में दो एकड़ जमीन पर लीज धारी 15 […]

विज्ञापन

बनेगा टास्क फोर्स, अधिकारी के साथ शामिल होंगे स्थानीय विधायक

रांची : सरकार जामताड़ा में अवैध उत्खनन की जांच करायेगी. इसके लिए सरकार टास्क फोर्स बनायेगी. विपक्ष के विधायक इरफान अंसारी ने पहली पाली में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सवाल उठाया कि जामताड़ा नारायणपुर के पुचीयाडीह में दो एकड़ जमीन पर लीज धारी 15 एकड़ जमीन पर अवैध उत्खनन कर रहे हैं. इससे राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है. प्रभारी मंत्री सीपी सिंह का कहना था कि लीजधारी को 5.50 एकड़ जमीन पर खनन का पट्टा दिया गया है. खनन क्षेत्र से बाहर कार्य करने की सूचना नहीं है.
विपक्ष के विधायक इरफान अंसारी का कहना था कि कोई स्थल जा कर देखे. बेरहमी से खनन किया जा रहा है. इस पर मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि कोई खास जगह बतायें. जांच हो जायेगी. सरकार टास्क फोर्स बना कर जांच कर लेगी. अधिकारी जायेंगे, स्थानीय विधायक भी शामिल रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola