ओके... राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए तीन छात्राएं चयनित

Published at :16 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए तीन छात्राएं चयनित

फोटो : 16 जाम 02,03नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा जिला शिक्षक अधीक्षक सभागार में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय मौलिक कर्तव्य था. जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये तीन छात्राओं का चयन किया गया. जिसमें सलमा खातुन नारायणपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कौश्लया कुमारी नारायणपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय […]

विज्ञापन

फोटो : 16 जाम 02,03नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा जिला शिक्षक अधीक्षक सभागार में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय मौलिक कर्तव्य था. जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये तीन छात्राओं का चयन किया गया. जिसमें सलमा खातुन नारायणपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कौश्लया कुमारी नारायणपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं कुसुम लता कुमारी राजकीय बुनियादी विद्यालय मिहिजाम की छात्राओं का चयन किया गया. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सियावर प्रसाद ने बताया कि तीनों छात्राएं रांची में 18 मार्च को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेंगी. वही उन्होंने बताया कि अगर ये छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होती है तो उन्हें झारखंड राज्य विधिक सेवा प्रधिकार के द्वारा होने वाले वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि झालसा का कार्यक्रम 21 व 22 मार्च को आयोजित किया जायेगा. जिसमें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहेगें. मौके पर एपीओ डॉली कुमारी, एडीपीओ उदय कुमार सहित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola