ओके... अंबा पंचायत में कल लगेगा जनता दरबार

Published at :16 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... अंबा पंचायत में कल लगेगा जनता दरबार

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा कुंडहित प्रखंड के अंबा पंचायत में 18 मार्च को जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी जिला परिवाहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि जनता दरबार में अंबा पंचायत से सटे सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि व आम जनता को आमंत्रित किया जाता है. जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग, […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा कुंडहित प्रखंड के अंबा पंचायत में 18 मार्च को जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी जिला परिवाहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि जनता दरबार में अंबा पंचायत से सटे सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि व आम जनता को आमंत्रित किया जाता है. जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के कैंप लगाये जायेंगे. वृद्धावस्था पेंशन और लक्ष्मी लाड़ली योजना आदि के भी स्टॉल होंगे. जिला के सभी संबंधित पदाधिकारी इस जनता दरबार में शामिल होंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित को जनता दरबार की तैयारियों का दायित्व दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola