हड़ताल पर गये

Published at :15 Mar 2015 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
हड़ताल पर गये

नाला : भाड़ा में वृद्धि को लेकर शनिवार को ममता वाहन चालकों व मालिकों ने हड़ताल शुरू कर दी. इससे गर्भवती को दूर-दराज से स्वास्थ्य केंद्र तक आने में काफी परेशानी हुई. हड़ताली ममता वाहन चालकों व मालिकों ने बताया कि नाला प्रखंड क्षेत्र के अफजलपुर से सतसाल तक लगभग 30 से 40 किमी की […]

विज्ञापन
नाला : भाड़ा में वृद्धि को लेकर शनिवार को ममता वाहन चालकों व मालिकों ने हड़ताल शुरू कर दी. इससे गर्भवती को दूर-दराज से स्वास्थ्य केंद्र तक आने में काफी परेशानी हुई. हड़ताली ममता वाहन चालकों व मालिकों ने बताया कि नाला प्रखंड क्षेत्र के अफजलपुर से सतसाल तक लगभग 30 से 40 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है और जो भाड़ा तय किया है वह कम है.
इस दर में संशोधन नहीं होने पर ममता वाहन की सेवा ठप रखी जायेगी. इस अवसर पर उज्वल भूई, मलय चटर्जी, मारसल सोरेन, पिंटू माजि, नसीम अंसारी, प्रदीप दास आदि थे. बता दें कि ममता वाहन चालकों को शून्य से छह किमी तक के लिए 300 रुपये व उसके बाद प्रति किमी पर नौ रुपये की दर से भाड़ा भुगतान किया जाता था. अब स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर भाड़ा 250 रुपये निर्धारित किया गया है. इससे ममता वाहल चालक व मालिकाें में रोष है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola