बीडीओ ने किया मनरेगा योजना का औचक निरीक्षण

Published at :10 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने किया मनरेगा योजना का औचक निरीक्षण

फोटो : 10 जाम 10 निरीक्षण करते बीडीओप्रतिनिधि, बिंदापाथर फतेहपुर प्रखंड के चापुडि़या पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना एवं कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण बीडीओ श्रीमान मरांडी ने किया. मौके पर बीडीओ श्री मरांडी ने चापुडि़या पंचायत में चल रहे सिंचाई कूप, तालाब निर्माण, मिट्टी मोरम सड़क तथा चेकडैम का निरीक्षण किया. अवसर पर […]

विज्ञापन

फोटो : 10 जाम 10 निरीक्षण करते बीडीओप्रतिनिधि, बिंदापाथर फतेहपुर प्रखंड के चापुडि़या पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना एवं कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण बीडीओ श्रीमान मरांडी ने किया. मौके पर बीडीओ श्री मरांडी ने चापुडि़या पंचायत में चल रहे सिंचाई कूप, तालाब निर्माण, मिट्टी मोरम सड़क तथा चेकडैम का निरीक्षण किया. अवसर पर रोजगार सेवक को निर्देश दिया कि सिंचाई कूप योजना संख्या 04-13-14 एवं 05-13-14 का एक सप्ताह में जोड़ाई कार्य पूर्ण करें. वहीं तालाब निर्माण योजना संख्या 06-13-14, 07-13-14 एवं 08-13-14 को 31 मार्च तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया. वहीं चेकडैम निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश रोजगार सेवक एव पंचायत सचिव को दिया गया. क्रम में बीडीओ श्री मरांडी ने मध्य विद्यालय मझलाडीह का निरीक्षण ग्रामीणों की शिकायत पर किया. ग्रामीणों का आरोप था कि प्रधानाध्यापक समय पर विद्यालय नहीं आते हैं जिससे यहां की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गयी है. मौके पर पंचायत सचिव कमल किशोर राय, रोजगार सेवक सर्व रंजन सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola