बिहार को 2030 तक मिल सकता है दो ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का गिफ्ट, निर्माण को मिली मंजूरी

Published by :Preeti Dayal
Published at :02 May 2026 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
greenfield Airport In Bihar Bihar may built by 2030

सांकेतिक तस्वीर

Airport In Bihar: बिहार को दो ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का तोहफा मिलने वाला है. संभावना जताई जा रही है कि साल 2030 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. इन दोनों एयरपोर्ट के बनने से हवाई कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. इस परियोजना के निर्माण में लगभग 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च होने का अनुमान है.

विज्ञापन

Airport In Bihar: बिहार में रोड, रेल के साथ-साथ हवाई कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है. इस बीच राज्य को दो ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का तोहफा मिलने वाला है. एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी भी दे दी गई है. सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने की योजना है. दोनों परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो गया है.

दोनों परियोजनाओं पर खर्च होंगे इतने करोड़ रुपए

जानकारी के मुताबिक, अजगैबीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के बनने के बाद पूर्वी बिहार के लोगों को फायदा हो सकेगा. इसके साथ ही सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के बनने से पटना एयरपोर्ट पर दबाव कम हो सकेगा. बिहार नागरिक विमानन विभाग की ओर से दोनों परियोजनाओं को लेकर मंजूरी दे दी गई है. निर्माण कार्य को लेकर 100 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं. संभावना है कि इससे ज्यादा भी खर्च हो सकते हैं.

कितने एकड़ में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

सोनपुर में बनने वाला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट 4228.61 एकड़ में होगा जबकि अजगैबीनाथ धाम में बनने वाला एयरपोर्ट 3064.039 एकड़ की जमीन पर होगा. दोनों ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कार्य साल 2030 तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है. साथ ही एयरपोर्ट के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी RITES Limited को दी गई है.

बिहार को मिल सकेगा ये फायदा

इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से बिहार की तस्वीर बदल जाएगी. पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा. इसके साथ ही निवेश के अलावा रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. इस तरह से एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर पूरी प्लानिंग कर ली गई है. दोनों ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के बनने से बिहार देश के प्रमुख एयर कनेक्टिविटी हब के रूप में उभर सकता है.

Also Read: ‘नीतीश कुमार की राह पर सम्राट सरकार’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डिप्टी सीएम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन