नेपाल में उफान से बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण समेत 7 जिलों में क्यों बढ़ा बाढ़ का खतरा, जानें क्या है कनेक्शन?

Updated:
विज्ञापन

नेपाल में भोटेकोसी नदी में बाढ़ से तबाही

Nepal Flood Bihar Alert: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से बिहार में भी खतरे की घंटी बज गई है. भोटेकोशी नदी के उफान का असर गंडक नदी पर पड़ने की आशंका से बिहार के 7 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन को निचले इलाकों पर नजर रखने और NDRF-SDRF को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Nepal Flood Bihar Alert: नेपाल में बुधवार को आई अचानक बाढ़ के कारण बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ का पानी कई इलाकों में घुस गया. इस घटना में कई लोगों की मौत की भी खबर है.भोटेकोशी नदी आगे चलकर गंडक नदी में मिलती है. गंडक नदी नेपाल से निकलकर बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली से होकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है. यही वजह है कि नेपाल में अचानक बढ़े जलस्तर को देखते हुए बिहार सरकार ने संबंधित जिलों में अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंडक नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

बिहार सरकार ने गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड को देखते हुए सीमावर्ती और निचले इलाकों में प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया है. गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका को देखते हुए पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इन जिलों में नदी किनारे और निचले इलाकों पर प्रशासन की खास नजर है.


बिहार के बाढ़ निगरानी आंकड़ों के मुताबिक, 26 अगस्त को गोपालगंज के डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया. वहीं, मुजफ्फरपुर के रेवा घाट पर गंडक नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही थी. इसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा सीतामढ़ी और शिवहर समेत नेपाल से आने वाली नदियों से प्रभावित जिलों में भी स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देश

राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF और NDRF की टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग उन इलाकों पर विशेष निगरानी रख रहा है, जहां गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है. संबंधित जिलों के प्रशासन को नाव, राहत सामग्री और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था पहले से तैयार रखने को कहा गया है.प्रशासन ने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है. खासकर नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से कहा गया है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में वे तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. लोगों को नदी, नहर और तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है.प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह का खतरा महसूस होने पर लोग इंतजार न करें और तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.

Also Read: नेपाल में बाढ़ ने बढ़ाई बिहार की टेंशन, भोटे कोशी के उफान से गंडक पर मंडराया खतरा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन