हाजीपुर में दर्दनाक हादसा: खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगाने से मौत, फसल बचाने का तरीका बना काल
घटना अस्थल की तस्वीर
vaishali News: हाजीपुर में खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत. घटना उस समय हुई जब वह अपने खेत में काम कर रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है .बताया जा रहा है की फसल बचाने के लिए नंगे तार का इस्तेमाल किया जाता था. जिसकी चपेट मे किसान या गया था.
vaishali News: हाजीपुर के रुस्तमपुर इलाके के लिटियाही गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. घटना उस समय की है जब खेत में काम कर रहा किसान करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान लिटियाही गांव निवासी देवेंद्र राय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह अपने खेत में काम कर रहा था. उस समय ही यह हादसा हुआ.
नंगा तार बना मौत का कारण
जानकारी के अनुसार, खेत के चारों ओर जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए नंगे बिजली की तार का प्रयोग किया जाता है. जिसमें करंट पास होता रहता है. खेत में काम के दौरान देवेंद्र राय इसी तार के संपर्क में आ गया. जिसके बाद करंट लगने से उसकी मौत हो गई.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच में पता चला कि खेत में नंगे तार का इस्तेमाल किया जा रहा था. पुलिस ने पूरी घटना स्थल को सील कर दिया है. वहां किसी के भी आने-जाने पर फिलहाल रुक लगा दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच में ग्रामीणों से भी बातचीत की.
फसल बचाने के लिए अपनाया गया खतरनाक तरीका
ग्रामीणों का कहना है कि नीलगाय और अन्य जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए किसान अक्सर इस तरह के नंगे तार का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि नीलगाय और अन्य पशु फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं. लेकिन यह तरीका बेहद खतरनाक और गैरकानूनी है.
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी तार की चपेट में आकर पहले भी कई जानवरों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद इस तरह के उपाय जारी हैं. जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं.
प्रशासन ने लोगों से इस तरह के खतरनाक उपायों से बचने की अपील की है.
हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Also Read: सारण में हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, शादी समारोह में जा रहे युवक की मौके पर मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










