हाजीपुर: रामाशीष चौक पर 20 कैप्सूल में भरी 7.83 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार हिरोइन तस्कर के आरोपी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर सदर थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रामाशीष चौक के पास से पुलिस ने 7.83 ग्राम हेरोइन से भरे 20 कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर सदर थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामाशीष चौक के पास से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से हेरोइन से भरे 20 छोटे कैप्सूल बरामद किये हैं. जब्त हेरोइन का कुल वजन 7.83 ग्राम बताया गया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के हरशहर वार्ड नंबर-1 निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान मिला सुराग

सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अनुसार, रविवार की रात करीब 9:30 बजे पुलिस टीम रामाशीष चौक के पास नियमित वाहन और संदिग्धों की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को शहर में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली. पुलिसकर्मियों ने चौक पर एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली.

तलाशी में मिले 20 कैप्सूल

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान धर्मेंद्र कुमार के पास से हेरोइन के 20 छोटे-छोटे कैप्सूल बरामद हुए. जब्त मादक पदार्थ का वजन करने पर कुल 7.83 ग्राम हेरोइन मिली. इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

युवाओं को सप्लाई करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय होने की बात स्वीकार की है. पुलिस का कहना है कि वह क्षेत्र में घूम-घूमकर युवाओं को हेरोइन की पुड़िया और कैप्सूल की सप्लाई करता था.

किराये के मकान से चलाता था कारोबार

पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र कुमार मूल रूप से गोरौल थाना क्षेत्र का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रह रहा था. पुलिस को आशंका है कि वह इसी ठिकाने से अपनी अवैध गतिविधियों का संचालन कर रहा था. पुलिस उससे पूछताछ कर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन