हाजीपुर: जहरीला पदार्थ खिलाकर की थी युवक की हत्या, 12 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर में एक युवक की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआइटी ने की है.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के तेजपुरवा बाइस माइल चौक से युवक का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में चकफैज गांव निवासी नंदन राय का पुत्र विंदेश्वर राय, विंदेश्वर राय का पुत्र संदिप कुमार तथा मुजफ्फरपुर जिले के कच्ची-पक्की थाना क्षेत्र के मझौली धर्मदास गांव निवासी शिवनाथ राय का पुत्र रामप्रताप कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के दनसिंहसराय थाना क्षेत्र के केओटा गांव निवासी गंगा दास के 46 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई थी. एसएसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस बयान जारी कर मामले में गिरफ्तारी की जानकारी दी.

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआइटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय के नेतृत्व में हरलोचनपुर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गयी थी. टीम में डीआइयू को भी शामिल किया गया था. विशेष टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है. आरोपियों ने बताया कि संजय कुमार को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद घटना के साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तेजपुरवा बाइस माइल चौक के पास फेंक दिया गया था.

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है. पुलिस उनके बताए ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. साथ ही गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन