राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश, देखें अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Updated:
विज्ञापन

बारिश के बीव बाइक से अपने गंतव्य जाते यात्री, फोटो पीटीआई

Rajasthan Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण जयपुर समेत राजस्थान में कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Rajasthan Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर एवं सीकर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह अचानक मौसम बदल गया तथा धूल भरी तेज आंधी चली एवं हल्की बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, लगातार आंधी चलने, बूंदाबांदी एवं बारिश से राज्य में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है. अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री दर्ज किया जा रहा है जो औसत सामान्य तापमान के आसपास है.

अगले 3 से 4 दिन 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश की भी संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से राज्य में आगामी तीन-चार दिन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Delhi Weather : दिल्ली में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola